झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) द्वारा बेलगढ़िया टाउनशिप में आयोजित विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कोयला मंत्री माननीय श्री जी. किशन रेड्डी जी और धनबाद के सांसद माननीय श्री ढुलू महतो जी उपस्थित रहे। मंत्री जी ने प्रशासनिक भवन, कैटल शेड, सोलर स्ट्रीट लाइट और टाउनशिप के फेज 6, 7 एवं 8 के शेष विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद श्री ढुलू महतो ने पुनर्वासित लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु टोटो (ई-रिक्शा) का वितरण किया और महिलाओं को रसोई गैस चूल्हा प्रदान किया। साथ ही कौशल विकास केंद्र का

उद्घाटन कर रोजगार के अवसर सृजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, पौधरोपण और छात्रों द्वारा हस्तकौशल, पेंटिंग और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मौके पर झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, सिंदरी विधायक श्री चन्द्रदेव महतो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

