एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनात्मक संवेदनशीलता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गाजा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होता है, तब उनकी आवाज़ बंद हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां मरने वाला हिंदू है, दलित है, इसलिए कुछ लोगों को यह मुद्दा दिखाई नहीं देता।

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि मानवाधिकार और न्याय के मुद्दों पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ समान संवेदना और आवाज़ उठाना ही सच्चा मानवतावाद है।

