सेवा वर्ष 2024–25: सांसद ने जनता के सामने रखा विकास का रिपोर्ट कार्ड 

सेवा वर्ष 2024–25: सांसद ने जनता के सामने रखा विकास का रिपोर्ट कार्ड 

प्रेस वार्ता के माध्यम से आज ‘सेवा वर्ष 2024–25’ का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पिछले डेढ़ वर्षों में संसद के पटल पर 100 से अधिक जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाया गया, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-रेल कनेक्टिविटी, सिंचाई, रोजगार, खेल, सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय जैसे विषय प्रमुख रहे। क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों, शीर्ष नेतृत्व एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ समन्वय कर हजारीबाग से जुड़े हर मुद्दे को हर स्तर पर रखा गया। DMFT मद से ₹410 करोड़ की योजनाएँ, NH-522 व GT रोड का सिक्स-लेन निर्माण तथा कोडरमा–हजारीबाग–बरकाकाना रेलवे डबलिंग परियोजना (₹3,063 करोड़) उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हैं। रेल कनेक्टिविटी मेरी प्राथमिकता रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई ट्रेनों का ठहराव हजारीबाग में शुरू हुआ है और शीघ्र ही अन्य महानगरों से भी सीधा जुड़ाव होगा। खेल एवं सामाजिक सरोकारों में नमो फुटबॉल, सांसद खेल महोत्सव, सामूहिक विवाह, तीर्थ दर्शन एवं सामाजिक अभियानों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद बना। अवैध खनन, गौ-तस्करी, नशा एवं कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर भी शीर्ष स्तर पर हस्तक्षेप का आग्रह किया गया। मेरा संकल्प स्पष्ट है—विकसित भारत के साथ विकसित हजारीबाग। आपके विश्वास और सहयोग के लिए हार्दिक आभार।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *