बालाजी ज्वेलरी पर बंदूक के नोक पर लूट, मंत्री अंसारी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश 

बालाजी ज्वेलरी पर बंदूक के नोक पर लूट, मंत्री अंसारी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश 


मंत्री इर्फान अंसारी ने जामतारा विधानसभा क्षेत्र के बीच बाजार स्थित जूली मेडिकल के बगल बालाजी ज्वेलरी दुकान में हुई सशस्त्र लूट की घटना पर प्रतिक्रिया दी। जानकारी के अनुसार, लगभग 5-6 अपराधियों ने बंदूक के नोक पर दुकान में प्रवेश किया और सारी ज्वेलरी लूट ली। इस दौरान दुकानदार बर्मन जी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री अंसारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शहर के सभी इलाके में CCTV, मोबाइल लोकेशन, वाहन मूवमेंट, टोल और बॉर्डर एंट्री-एग्जिट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे और कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *