केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को 24 दिसंबर 2025 को बीसीसीएल गेस्ट हाउस में सीआईएसएफ के कर्मियों द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर सीआईएल के अध्यक्ष श्री बी. साईराम, बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल, धनबाद के डीसी श्री आदित्य रंजन, सीआईएसएफ के डीआईजी श्री जितेंद्र कुमार तिवारी, एसएसपी श्री प्रभात कुमार सहित

कोल इंडिया, बीसीसीएल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री जी. किशन रेड्डी की धनबाद में दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, उन्होंने बेलगरिया और करमाटांड में कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं स्थानीय विकास और समाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

