केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी आज बेलगाड़िया टाउनशिप पहुंचे जहां उन्होंने कोयला मंत्रालय की विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, और बीसीसीएल सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस उद्घाटन समारोह में सांसद ढुल्लू महतो ने मंच से अपनी

बात रखी और मंत्री जी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर चर्चा की। मंत्री जी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्र के विकास के लिए आगामी योजनाओं का उल्लेख किया, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सुनिए क्या कहा मंत्री जी ने – मंत्री जी ने अपने संबोधन में धनबाद के विकास को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही, और क्षेत्रवासियों के लिए आने वाली योजनाओं का वादा किया।

