
आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अटल स्मृति पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में श्री मरांडी ने अटल जी के विचारों और उनके राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्री श्रवण राय जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश राही जी, जिला महामंत्री श्री धनेश्वर महतो जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी, भूली मंडल अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी, और बरटांड़ मंडल अध्यक्ष श्री हुलास दास जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

