
बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 में आवास बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में आवासधारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार की शाम, सैकड़ों लोग सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से नगर सेवा भवन तक मशाल जुलूस निकालते हुए, BSL प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते दिखाई दिए। आवासधारी विजय चंद्रा ने बताया कि बीएसएल द्वारा उनके ब्लॉकों को डैमेज घोषित किए जाने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत संभव है, लेकिन बीएसएल इसे टाल रहा है। भा.ज.पा. नेता रोहित लाल सिंह ने बीएसएल को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर क्वार्टरों की मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। भाजपा नेत्री परिंदा सिंह ने आरोप लगाया कि बीएसएल जानबूझकर सेक्टर-12 के क्वार्टरों को डैमेज घोषित कर निवासियों को बेदखल करने की कोशिश कर रहा है।

