बोकारो में सर्दियों के मौसम में बढ़ते टूरिस्टों को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने स्वच्छता निगरानी को लेकर कदम उठाए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त कूड़ेदान (बास्केट) लगाए जाएं। साथ ही, नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही गई। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है,

केवल प्रशासन की नहीं। उपायुक्त ने जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए हैं और इसे 15 जनवरी तक रिपोर्ट करने को कहा। उन्होंने नदियों के संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को अस्वीकार किया।

