बोकारो रेलवे:ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत 10.49 लाख का गांजा बरामद |

बोकारो रेलवे:ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत 10.49 लाख का गांजा बरामद |

बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को आरपीएफ, सीआईबी और सीपीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस से 20.988 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ,

जिसकी कीमत लगभग 10.49 लाख रुपये बताई जा रही है। मूरी से बोकारो के बीच जांच के दौरान राधागांव स्टेशन पर बी-2 कोच से दो लावारिस बैग पाए गए। जांच के बाद बैग में गांजा होने की पुष्टि हुई। आरपीएफ ने विधिवत तरीके से गांजा जब्त कर जीआरपीएस बोकारो को सौंप दिया। इस मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *