दुमका में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतिभागियों ने कला, साहित्य एवं वक्तृत्व के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया। प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के प्रतिभागियों द्वारा निम्नलिखित उपलब्धियां प्राप्त की गईं चित्रकला प्रतियोगिता (एकल) सुश्री तान्या सिंह प्रथम पुरस्कार, कविता लेखन प्रतियोगिता (एकल) सुश्री स्वस्तिका रानी द्वितीय पुरस्कार, भाषण प्रतियोगिता बमभोला उपाध्याय तृतीय पुरस्कार। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पाकुड़ जिले के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे मंचों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

