प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश शेष नाथ सिंह का स्थानांतरण लातेहार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में हुआ। इस दौरान व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम में शेष नाथ सिंह ने सभी कर्मियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सभी कर्मी एक साथ मिलजुल कर कार्य करते रहे । उन्होंने कार्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा व समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हम परिवार के सदस्य की तरह हैं एवं आप लोगों का स्नेह पाकर अभिभूत हूं।

न्यायालय के कर्मियों ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदर्श एवं विचार पर चलने की सीख मिली। आज हम सबों को अपने न्याय प्रणाली में बहुत कुछ सीखने को मिला साथ ही न्यायालय परिसर की साफ सफाई, रख रखाव, सुरक्षा, न्यायालय में बुनियादी ज़रूरतें,अनुशासन समेत अन्य छोटे बड़े सीख मिली। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी एवं प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास ने सम्मान में पुष्पमाला व गुलदस्ता भेंट किया।

