चैतन्य टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम धाम से सम्पन्न। जी हां बरवाअड्डा स्थित चैतन्य टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल स्कूल ने अपना तीसरा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया। कोयलांचल में बहुत ही कम समय में यह स्कूल अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है, समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी ने भी यह स्वीकार किया कि आज के दौर में बच्चों में सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है और चैतन्य टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल स्कूल इसे बखूबी पूरा कर रहा है। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने लोगो की खूब

तालियां बटोरी तरह तरह के विषयों में वर्ष भर उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं तथा शिक्षक बृंद और सहकर्मियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहन दिया गया और दूसरों को प्रेरित भी किया गया। निरंतर, चेतना और तकनीकी के साथ साथ खेल कूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम, व अन्य क्षेत्र में यह तेजी से अग्रसर है।

