आज दिनांक 23/ 12 /2025, मंगलवार ,झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी के द्वारा महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान जी की अध्यक्षता में बीसीसीएल प्रबंधन एवं डीजीएमएस के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें ,हजारों की संख्या में झामुमो के लोग शामिल हुए और बीसीसीएल होश में आओ,धनबाद को लूटना बंद करो,धनबाद शहर को खंडहर बनाना बंद करो,लोगों का विस्थापन अब धनबाद बर्दाश्त नहीं करेगा ,डीजीएमएस हाय हाय का नारा बुलंद करते हुए धनबाद जिला परिषद से मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर जमा हुए और केंद्रीय कोयला मंत्री एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सभी लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन एवं डीएमएस के खिलाफ गजब का आक्रोश था… इस आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय सदस्य सह मीडिया स्पोकस पर्सन डॉ. नीलम मिश्रा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बीसीसीएल एवं डीजीएमएस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की बीसीसीएल को यह अथॉरिटी है कि वह कोयला उठाए ना की पूरे शहर और शहर वासियों का दोहन करें।आज धनबाद शहर को खंडहर के रूप में तब्दील कर दिया गया है । पहले माईनिंग सिर्फ झरिया में होता था। लेकिन आज केंदुआ, करकेंद , पुटकी,कतरास और बाघमारा सहित मटकुरिया तक का क्षेत्र कोल माइनिंग से प्रभावित है । क्या गारंटी है की बैंक मोड़ नहीं उजड़ेगा ,हीरापुर को भी खंडहर नहीं बनाया जाएगा।आज केंदुआ और झरिया के लोगों को विस्थापित करने की साजिश की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा कोयला निकालकर केंद्र सरकार को भेजा जाय । धनबाद अकेला ऐसा शहर है जो लाखों करोड़ रूपया टैक्स के रूप में सरकार को

देता है और अरबो का कोयला धनबाद से जाता है । जिसका लाभ केंद्र सरकार सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए एवं चुनाव में खर्च करती है ।धनबाद को क्या मिला ?यहां एयरपोर्ट नहीं है एम्स नहीं है रेल की सुविधा नहीं है जो भी था उसे भी छीन लिया जाता है ।एसबीआई बैंक का हेड क्वार्टर भी छीन लिया गया । अभी केंदुआ में जो जहरीली गैस रिसाव हुआ ,दो महिला की मृत्यु हो गई ।दर्जनों अस्पताल में है इसके लिए जिम्मेवार सीधे तौर पर डीजीएमएस है। यह इनकी जिम्मेवारी है की सेफ्टी रूल्स एवं रेगुलेशंस बनाए एवं इसकी निरंतर जांच करें कि माइंस उन नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और किसी भी तरह की त्रुटि अगर दिखती है तो तुरंत माइंस को बंद करने का नोटिस दिया जाता है । तो क्या आउटसोर्सिंग कंपनियां नियमों का पालन कर रही है? क्या डीजीएमएस किसी को नोटिस देने काहिम्मत करता है?ताकि इस तरह का एक्सीडेंट ना हो । केंदुआ और झरिया के लोग कहीं विस्थापित नहीं होंगे अगर उन्हें विस्थापित करने का प्रयास किया गया तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। कोयला रोको,डगर छेको आंदोलन होगा। धनबाद से कोयला बाहर नहीं जाने दिया जाएगा.., जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री हेमंत सोरेन जी का पूरा ध्यान धनबाद की जनता पर है इसलिए केंदुआ में जहरीली के गैस रिसाव का जैसे ही खबर उन्हें मिला उन्होंने मुख्य सचिव डीजीपी सहित तमाम शासन प्रशासन को केंदुआडीह भेजकर और वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उनकी संवेदनाएं केंदूआडीह सहीत तमाम कोल माइंस प्रभावित लोगों के साथ है । कोयला मंत्री के साथ मिलकर जल्द ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा एवं विस्थापन से रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे…. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें।

