शातिर सूदखोर गिरफ्तार, 245 ब्लैंक चेक व भारी संपत्ति बरामद

शातिर सूदखोर गिरफ्तार, 245 ब्लैंक चेक व भारी संपत्ति बरामद

बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां कैमूर पुलिस ने 245 ब्लैंक चेक एवं 39 जमीन के डेड और 3 डायरी के साथ शातिर सूदखोर को किया गिरफ्तार,1,70,000 कैश एवं 1,754 किलो ग्राम, चांदी बरामद, असल के बदले चार गुना वसूलता था ब्याज, कईयों का जमीन और संपत्ति करा चुका है अपने नाम, एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, गिरफ्तार आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र का निवासी लक्ष्मण साह बताया जाता है। जिसपर जानकारी देते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि कल कुदरा निवासी संतोष तिवारी उर्फ पंकज तिवारी के द्वारा कुदरा थाना को लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि मैने अपनी बहन की शादी के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए कुदरा गांव निवासी लक्षण शाह से लिया था। जिसने मुझसे मेरे ब्लैंक चेक पर साइन करा कर रख लिया था, जिसके बाद मैने पैसा होने पर 56 हजार लौटा भी दिया था, लेकिन कुछ मेरे हिसाब से 94 हजार रह गया था, लेकिन लक्ष्मण साह के द्वारा 5 लाख 27 हजार ब्यास का बताया जा रहा है, अब मेरा ब्लैंक चेक लौटाने से इनकार कर रहा है, और पैसा देने के लिए दबाव बना रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण साह को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां तलाशी में इनके घर से पुलिस ने 245 ब्लैंक चेक बरामद किया, जो अलग अलग व्यक्ति का था, इसके साथ ही 39 अलग अलग व्यक्ति के जमीन का का डेड और 1 लाख 70 हजार रुपए कैश एवं 1 किलो 754 ग्राम चांदी बरामद किया गया, वहीं सभी चीजों को जप्त करते हुए आरोपी को पुलिस के हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां पुलिस के जांच में यह पता चला कि लक्ष्मण साह लोगों के शादी विवाह या अन्य मजबूरी का फायदा उठाकर ब्याज पर पैसा देता था जो, मूल से अधिक ब्याज वसूलता था, जैसे कि मूल का ब्याज जितना हुआ तो ब्याज का भी ब्याज वसूलता था ऐसे ही करके लोगों से अपने ब्याज का पैसा वसूलता था, इसका ब्याज कभी खत्म हो नहीं होता है,जो लोग ब्याज देने में असमर्थ होते थे तो उनका जमीन का कागज अपने पास हड़प लेता था, इसके पास से 65 स्टांप पेपर भी बरामद किया गया है, फिलहाल पुलिस इसके फाइल डायरी की जांच करने में लगी है कि इसने कितने लोगों को पैसा दिया है और कितने लोग इसका सूदखोरी का शिकार हैं, इसको लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, कैमूर एसपी ने जिला के लोगों से अपील किया है कि अगर आप भी इस सूदखोरी का शिकार हैं तो डरे नहीं इसकी शिकायत मुझे या अपने नजदीकी थाना को करें इस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *