
नेपाल के महोत्तरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30,000 गांजे के पौधों को नष्ट किया। बर्दिबास नगरपालिका के विभिन्न इलाकों जैसे पूर्व खोला, पिपल खड्क, चुरेदोभान और सातदिने टोल में अवैध रूप से उगाए गए ये पौधे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नष्ट किए गए। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी विकास बम और इंस्पेक्टर त्रिभुवनलाल साह ने किया, जिसमें 42 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। यह कदम अवैध ड्रग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

