
ह्यूमनॉइड रोबोट यानी इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट को अब तक कई काम करते देखा गया है, लेकिन अब उनका डांस भी लोगों को हैरान कर रहा है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो रीशेयर किया है, जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट ब्रेक डांस और जबरदस्त फ्लिप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोबोट एक स्टेज पर इंसानों के साथ डांस करते दिख रहे हैं और कई स्टेप्स में इंसानों से भी बेहतर परफॉर्म करते नजर आते हैं। एलन मस्क ने इस डांस की तारीफ करते हुए इसे तकनीक की बड़ी उपलब्धि बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रोबोट्स की इस नई काबिलियत को देखकर हैरान हैं।

