भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने सोमवार को वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद दोनों देशों के संबंधों में आई तल्खी के बीच उठाया गया है। बताया जा रहा है कि हालिया घटनाक्रमों के चलते भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्तों में

भारी गिरावट देखी गई है, जिसका असर अब राजनयिक सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। वीजा सेवाओं के निलंबन से दोनों देशों के नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

