पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA की आज नीलामी

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA की आज नीलामी

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपनी राष्ट्रीय एयरलाइंस पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) को बेचने की तैयारी में है। शहबाज शरीफ सरकार PIA की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी हाथों में सौंपने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे के लिए बोली जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर तय की गई है। हालांकि डेडलाइन से ठीक दो दिन पहले सेना से जुड़ी खाद कंपनी फौजी फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड (FFPL) ने बोली प्रक्रिया से अपना नाम वापस ले लिया है। FFPL के हटने के बाद अब PIA के लिए सिर्फ तीन दावेदार ही रेस में बचे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला पाकिस्तान सरकार के निजीकरण अभियान और आर्थिक हालात को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *