ठंड के मद्देनजर नगर परिषद ने कंबल व ट्रेक सूट का किया वितरण बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासक नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा पाकुड़ नगर परिषद में कार्यरत सभी सफाई श्रमिकों, दैनिक मजदूर, ड्राइवर, पंप ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री एवं निम्न वर्गीय कर्मियों को कंबल और ट्रैक सूट का वितरण किया गया जिनसे उन्हें ठंड में कार्य करने में सुविधा हो।इस अवसर पर नगर

मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक कुमार गुप्ता, सफाई सुपरवाइजर कंचन यादव एवं नगर परिषद के कर्मी गण मौजूद थे।

