राँची के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैली ट्रेडर्स में राँची पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी की अगुवाई सिटी डीएसपी ने की। पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी से जुड़ी है। कुछ दिनों पहले इसी कंपनी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छापेमारी की थी। पुलिस इस मामले में गहरी

जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

