T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान

बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही भारतीय चयनकर्ताओं ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की भी घोषणा की है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *