
पंजाब में ठंड और खराब प्रदूषण का असर जारी है। अमृतसर में AQI 224, बठिंडा में 241 और जालंधर में 201 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों ने लोगों से सलाह दी है कि वे ठंड और प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

