वीडियो गेम की दुनिया को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे लोकप्रिय गेम के निर्माता और मशहूर गेम डेवलपर विंस ज़ैम्पेला का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया में उनकी फेरारी कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ। हादसा एंजल्स क्रेस्ट हाईवे पर हुआ, जब उनकी कार सड़क से फिसलकर एक कंक्रीट बैरियर से

टकराई और उसमें आग लग गई। उनके निधन से गेमिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। विंस ज़ैम्पेला को उनके नवाचार और गेमिंग जगत में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

