पाकिस्तान की नौसेना को तुर्की में बने MILGEM क्लास के दूसरे जहाज PNS खैबर की कमीशनिंग मिली है। यह जहाज आधुनिक हथियार और लेटेस्ट कमांड सिस्टम से लैस है और एंटी-सबमरीन, एयर डिफेंस व सर्फेस वॉरफेयर में सक्षम है। कमीशनिंग सेरेमनी इस्तांबुल नौसेना शिपयार्ड में हुई, जिसमें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के नेवल चीफ एडमिरल नवीद अशरफ मौजूद

थे। 2018 में हुए समझौते के तहत पाकिस्तान के लिए चार जहाज बनेंगे, जिनमें से दो तुर्की और दो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए जहाज को अहम बताया।

