
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने फिल्म के कलाकार अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत से बातचीत की और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 21 साल की उम्र में वीरगति पाने वाले द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के परिवार को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि फिल्म अरुण खेतरपाल की बहादुरी और भारतीय सशस्त्र बलों के साहस को उजागर करती है। ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। पहले 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। यह धर्मेंद्र की मरणोपरांत पहली फिल्म भी है।
