बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की, जहां बिहार के प्रगति को लेकर सार्थक बातचीत हुई। इन महत्वपूर्ण मुलाकातों में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। इस मुलाकात से बिहार के विकास को और नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

