अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत 

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत 

सोमवार को कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया और इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के दक्षिण साइड स्थित महुवारी बलुआ पथ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक पर सवार दो युवकों रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी राम प्रवेश राम के 18 वर्षीय रौशन राम व मोहनिया थाना क्षेत्र के पटसेरवा गांव निवासी राजवंश राम के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना रामगढ़ थाने की पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले में जांच पड़ताल करने के बाद स पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *