पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर ने नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी की घोषणा कर दी। पार्टी के नाम, झंडे और उम्मीदवार तय हो गए हैं। हुमायूं कबीर खुद रेजी नगर और भरतपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, चार सीटों पर हुमायूं कबीर नाम के अलग-अलग उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। साउथ दिनाजपुर से वाहिदुर रहमान, मुर्शिदाबाद से मनीषा पांडे और मुश्केरा

बीबी बोइसनोब नगर से उम्मीदवार हैं। हुमायूं कबीर एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की योजना भी बना चुके हैं। वह पहले टीएमसी, कांग्रेस और बीजेपी में रह चुके हैं और सिविल सर्विस में भी कार्यरत रहे।

