
जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज, बालिका उच्च विद्यालय,मध्य विद्यालय, किंडरगार्टन द्वारा सामूहिक रूप से क्रिसमस का आयोजन स्कूल परिसर के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेवरेन एस०सोरेन, रेवरेन रौशन हांसदा, पास्टर शर्मिला सोरेन, विद्यालय की सचिव शुक्ला दत्ता, प्रधानाध्यापिका एलेन मेरीना हेंब्रम, नीतू हाजरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्रिसमस कार्यक्रम में समस्त छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे झूमते नजर आए ।

