
दुर्गा सोरेन सेना के सदस्यों के द्वारा हरिणडांगा बाजार के गांधी चौक पर बांग्लादेश में एक हिन्दू युवक दीपू चंद दास को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब हो कि विगत दिनों बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने दीपू चंद्र दास को बड़ी बेहरमी से पीट पीटकर मार डाला और पेड़ से लटकाकर जिंदा जला दिया गया था।जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत, की अध्यक्षता में मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद दास को दुर्गा सोरेन सेना के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत, जिला सचिव नवीन सिंह,जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष डिंपल सिंह उपस्थित थे।

