
बड़ी खबर कैमूर से है जहां शौच करने जा रही एक नामालिक के साथ ननिहाल में रह रहे युवक द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया,जहां पुलिस की तत्परता से एक घंटा में हुई कार्रवाई,आरोपी युव गिरफ्तार, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव का है,भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता कर किया मामले का खुलासा। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने आज 4 बजे शाम को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कल शाम 7 :30 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक नाबालिक बालिका शौच के लिए खेत के तरफ गई हुई थी,जहां ननिहाल में रह रहा लवकुश नाम के युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया और उसके साथ मारपीट किया गया। जिसके बाद पीड़िता बच्ची के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया, और एक टीम बनाकर आरोपी को एक घंटा के अंदर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूछताछ किया जा रहा है कि इसने ऐसा क्यों किया, आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र का है जो अपने ननिहाल मोहम्मदपुर गांव में रहता था, फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, और उसपर ट्रायल चलाया जाएगा, हम लोग चाहेंगे कि कोर्ट द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

