मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में रविवार रात गाड़ी पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और पथराव व तोड़फोड़ शुरू हो गई। गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और एक बैंक के एटीएम में ट्रैक्टर घुसा दिया।

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर हाईवे जाम किया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद हटाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

