बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस मामले में बांग्लादेश पुलिस ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद के ठिकाने को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब इंकलाब मंच ने अंतरिम सरकार को अल्टीमेटम दिया है। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार और यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीना ने कहा कि हादी की हत्या देश में बढ़ती अराजकता का प्रतीक है और अंतरिम सरकार

हिंसा रोकने में नाकाम साबित हुई है। हादी की मौत के बाद हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के आरोप भी सामने आए हैं। ढाका समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

