भारतीय रेलवे ने जुलाई 2025 में नया सुपरऐप RailOne लॉन्च किया है। यह ऐप पुराने Rail Connect और UTS Mobile ऐप्स की जगह लेता है और यात्रियों को रेलवे की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। पहले इसे SwaRail के नाम से टेस्ट किया गया था, बाद में इसे RailOne के नाम से लॉन्च किया गया। इस सुपरऐप में ऑनलाइन रिजर्वेशन, जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, ट्रेन रनिंग स्टेटस और फूड ऑन ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐप के होमपेज पर सभी बुकिंग टिकट और एक्टिव/कैंसिल टिकट का विवरण देखा जा सकता है। रियल टाइम ट्रेन ट्रैकिंग और कोच

स्टेटस भी यहां मिलती है। RailOne ऐप में डिजिटल वॉलेट R-Wallet के अलावा क्रेडिट/डेबिट कार्ड और UPI से पेमेंट संभव है। इसे IRCTC या UTS ID से लॉग-इन किया जा सकता है और बायोमैट्रिक या mPIN से सुरक्षित एक्सेस किया जा सकता है। ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और यात्रियों के लिए यूजर-फ्रेंडली अनुभव सुनिश्चित करता है।

