कानपुर एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, इंडिगो फ्लाइट में देरी |

कानपुर एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, इंडिगो फ्लाइट में देरी |

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक अजीब घटना घटी जब मधुमक्खियों का बड़ा झुंड रनवे और विमान के आसपास मंडराने लगा। इससे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को करीब डेढ़ घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट को 2:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 3:50 बजे 180 यात्रियों को लेकर रवाना हो सकी।

यात्रियों ने बताया कि मधुमक्खियां विमान के अंदर भी घुस गईं, जिससे सभी डर के मारे बसों में ही दुबके रहे। एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे और विमान पर स्प्रे किया और करीब 75 मिनट में स्थिति को नियंत्रित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *