साइबर सिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने WhatsApp पर एक नए प्रकार के साइबर अटैक का पता लगाया है, जिसे GhostPairing Scam या ‘भूतिया’ स्कैम कहा जा रहा है। इसमें हैकर्स बिना OTP या ऑथेंटिकेशन के यूजर के अकाउंट का एक्सेस ले लेते हैं और निजी डेटा चोरी कर सकते हैं। इस स्कैम में हैकर्स भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के नाम से मैसेज भेजते हैं। यूजर से कहा जाता है कि मैसेज का प्रिव्यू देखें। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, WhatsApp बैकएंड में वेरिफिकेशन होता है और अकाउंट हैकर के डिवाइस में लॉग-इन हो जाता है। क्योंकि संदेश भरोसेमंद स्रोत से आता दिखता है, यूजर इसे जेनुइन समझकर क्लिक कर देता है।

बचाव के उपाय: किसी भी मैसेज पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले से कॉल करके पुष्टि करें। प्रिव्यू लिंक पर क्लिक करने या अकाउंट वेरिफाई करने से बचें। फर्जी मैसेज, कॉल, लॉटरी या बैंकिंग सर्विस के जरिए आने वाले संदेशों को इग्नोर करें। साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सतर्क रहने और सोशल इंजीनियरिंग के जाल में न फंसने की सलाह दी है।

