यूट्यूब ने दो चैनलों को बैन कर दिया है, जिनमें से एक भारतीय है। इन चैनलों पर एआई की मदद से मिसलीडिंग मूवी ट्रेलर जेनरेट किए जाते थे। एआई जेनरेटेड वीडियो बनाकर चैनल पर व्यूज, लाइक्स और कमाई की जाती थी। गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने जॉर्जिया के KH स्टूडियो और भारत के स्क्रीन कल्चर चैनल को बैन कर दिया है। इसके अलावा, पॉलिसी उल्लंघन की वजह से इनके ऐड्स को भी सस्पेंड किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन चैनलों पर मूवी के ऑफिशियल फुटेज के साथ एआई जेनरेटेड इमेज लगाकर फर्जी ट्रेलर अपलोड किए जाते थे। यूट्यूब की पॉलिसी के अनुसार, किसी

भी चैनल द्वारा मिसलीडिंग कॉन्टेंट अपलोड करना और व्यूज/ऐड कमाई करना प्रतिबंधित है। कंपनी के प्रवक्ता जैक मालोन ने बताया कि शुरुआती सस्पेंशन में बदलाव की चेतावनी दी गई थी, लेकिन चैनलों ने फिर से स्पैम और मिसलीडिंग कंटेंट अपलोड किया, जिससे ये बैन हुए। इस कदम से साफ संदेश गया है कि यूट्यूब पर एआई जेनरेटेड मिसलीडिंग कंटेंट अपलोड करना गंभीर पॉलिसी उल्लंघन है और इसका परिणाम चैनल बैन होना हो सकता है।

