
साइबर सिक्योरिटी फर्म Comparitech ने 2025 के सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 अरब से ज्यादा डेटा ब्रीच किए गए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि लाखों यूजर्स ने बेहद कॉमन और आसान पासवर्ड का इस्तेमाल किया, जिन्हें हैकर्स सेकेंडों में क्रैक कर सकते हैं। 2025 के सबसे कमजोर पासवर्ड: 123456 ,12345678 ,123456789 ,Admin ,1234 Aa123456 ,12345 Password 123, 1234567890 रिपोर्ट के अनुसार, करीब 25% पासवर्ड केवल नंबर वाले थे और 38.6% में क्रमिक नंबर जैसे 123 का इस्तेमाल था। भारतीय यूजर्स में सबसे ज्यादा प्रयोग किया गया पासवर्ड India@123।

