दो दिवसीय, भव्य, वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

दो दिवसीय, भव्य, वार्षिकोत्सव का हुआ समापन


दो दिवसीय, भव्य, वार्षिकोत्सव का हुआ समापन। धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में दिनांक 20 और 21 दिसंबर दिन शनिवार और रविवार को चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ साथ कई ऐसे कार्यक्रम जो विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों और अतिथियों को भी इतना मंत्रमुग्ध किया कि लोग इसे हमेशा याद रखेंगे। रोबोटिक लैब का उद्घाटन,77500 रुपए की नगद पुरस्कार वितरण,और एक से बढ़ कर एक अतिथि गण का आगमन ने इस समारोह मे चार चांद लगाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। वैसे तो धनबाद जिले भर में कई बड़े बड़े स्कूल हैं जो आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से लैस हैं, लेकिन राजकमल स्कूल अपनी एक विशिष्ट पहचान रखती हैं 5000 से भी अधिक विद्यार्थियों वाली इस स्कूल में शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और नैतिकता की पाठ पढ़ाने वाली यह विद्यालय न सिर्फ भारतीय संस्कृति को संजोय हुए है बल्कि आधुनिकता के मामले में भी यहां के विद्यार्थी देश विदेश में अपना परचम लहरा रहें हैं और अपने माता पिता के साथ विद्यालय को गौरवान्वित कर रहें हैं। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *