सी आई टी यु ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन |

सी आई टी यु ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन |

सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने विभिन्न मुद्दों पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। सीआईटीयु के इस प्रदर्शन को एस एफ आई का भी समर्थन मिला। वक्ताओं ने मुख्य रूप से पाकुड़ से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन, कोरोना काल में बंद किए गए

लोकल ट्रेन के परिचालन एवं पत्थर व बिड़ी उद्योग से जुड़े श्रमिकों की बेहतरी के मुद्दे को मंच से उठाया। इस प्रदर्शन में सीआईटीयु के अध्यक्ष नादिर हुसैन, सचिव देवाशीष दत्ता, कामरेड शेख सैफुद्दीन, कामरेड शिवानी के अलावा एस एफ आई जिला सचिव परवेज़ आलम, कामरेड अल्फ़ाज़, कामरेड श्रीचरण, बशर शेख सहित दर्जनों महिला शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *