जे पी एस एस की पाकुड़ जिला कमेटी के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद इकबाल अहमद ने किया। बैठक में कुल पांच प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में क्रमशः मोहम्मद इकबाल अहमद को अध्यक्ष, मो0 मोबाशिर हुसैन को उपाध्यक्ष, हीरालाल साहा को सचिव, मो० अनवर हुसैन को कोषाध्यक्ष, शहनाज़ बेगम को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, तासिउर रहमान को

संगठन सचिव, सुधीर सिंह को प्रवक्ता, मो० जुल्फिकार सहनवाज अली को मिडिया प्रभारी एवं सफीक अहमद को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कुल तेरह शिक्षकों को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में जगह दी गई है। बैठक में राज्य कमिटि के आदेशानुसार सदस्यता शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

