SIR कार्य में प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन सह उपायुक्त ने की बैठक

SIR कार्य में प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन सह उपायुक्त ने की बैठक


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संचालित मतदाता सूची मैपिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लंबित मैपिंग कार्यों को युद्ध स्तर पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न हो सके।इसके अतिरिक्त विभागीय दिशा निर्देशों के आलोक में मतदाता सूचियों में धुंधली फोटोग्राफ, ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी जैसी त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में बीएलओ को रंगीन मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा रही है तथा रंगीन फोटो सूची प्राप्त होते ही सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को पूर्ण गंभीरता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें, ताकि जिले में मतदाता सूची पूर्णतः अद्यतन, त्रुटिरहित एवं भरोसेमंद रूप में तैयार की जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *