संत डान बास्को स्कूल में अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 05 तक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में कला के प्रति गहरी रुचि, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रभो रॉय की उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास, कल्पनाशीलता एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

‘प्रधानाचार्य शिव शंकर दूबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में St. Don Bosco School के सभी शिक्षकों ने अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।

