उपायुक्त के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव

उपायुक्त के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव


जिले में लगातार बढ़ती ठंड एवं ठिठुरन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक एवं त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड वाले स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजनों एवं राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अलाव की व्यवस्था नियमित एवं निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सड़क किनारे एवं खुले स्थानों पर रहने वाले असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें आश्रय गृहों में ठहराने तथा आवश्यकतानुसार कंबल वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि बढ़ती के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त गर्म वस्त्रों का उपयोग करें तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखें। ठंड से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करने की भी अपील की गई है। जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि आमजन सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *