होटल रॉयल रेजिडेंसी पाकुड़ में दुर्गा सोरेन सेना की साप्ताहिक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई l इस बैठक में अगले सप्ताह मसानजोड़ में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह सह पिकनिक पार्टी के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई l बैठक में बांग्लादेश में मारे गए युवक दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया है। दुर्गा सोरेन सेना ने शहर के गांधी चौक

में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा में सभी सक्रिय सदस्यों से आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, सोहेल शेख, अली उर रहमान एवं सुनील कुमार मिश्रा ने भाग लिया l

