व्यवहार न्यायालय के सभागार मे पालियों में अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई-कोर्ट फाइलिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान न्यायालय के दो सहायक संतोष कुमार साह और चमन आलोक, जो सीआईएस प्रशिक्षित कर्मी हैं, ने सीआईएस और ई-फाइलिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च न्यायालय रांची और झारखंड ज्यूडिशियल अकादमी के निर्देश पर आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति

प्रसाद के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टम असिस्टेंट नगमा परवीन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रशिक्षण में शामिल अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक कार्यक्रम से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ई-फाइलिंग से संबंधित कई नई जानकारियां प्राप्त हुईं और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से और सीखने की उम्मीद है।

