
पुलिस केंद्र पाकुड़ स्थित शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ एवं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी महेशपुर टीम के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उक्त क्रिकेट मैच में SDPO महेशपुर की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवर में 61 रन बनाया गया, जबकि पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ की टीम ने छठे ओवर में 62 रन बनाकर विजय हुई। दोनों टीमों को पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया तथा खेल कूद के महत्व के संबंध में बताते हुए सभी को नियमित रूप से खेल कूद में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

