फिटनेस की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चीन के मशहूर बॉडीबिल्डिंग चैंपियन वांग कुन (Wang Kun) का 30 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल से जुड़ी समस्या के कारण हुई। यह खबर इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि वांग कुन अपनी अनुशासित, क्लीन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। वे नियमित ट्रेनिंग और

संतुलित डाइट का पालन करते थे। हालांकि यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का भी हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सर्जरी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इन दोनों ही घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या हद से ज्यादा ट्रेनिंग और बॉडी को इस लेवल तक ले जाना जानलेवा हो सकता है फिर चाहे आप कितनी अच्छी ही क्यों ना डाइट लेते हो.

