रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक चीफ मैनेजर को 2.78 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मैनेजर ने ट्रेडिंग के नाम पर बैंक के इंटरनल अकाउंट से

राशि की गड़बड़ी की। बैंक की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है।

